रिपोर्ट अंकित मिश्रा
भारत रत्न महाकवि एवं पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर अटल स्मृति सम्मान – समारोह 2019 में गोरखपुर के धर्मवीर त्रिपाठी को अवार्ड देकर किया जायेगा सम्मानित ।
भारतीय बौद्ध संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक/कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा अन्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय हित में कार्य कर रहे बुद्धिजीवी साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनेताओं को प्रतिवर्ष महापुरूषों की जयन्ती पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए सम्मानित किया जाता है। जिसके अन्तर्गत इस बार गोरखपुर से धर्मवीर त्रिपाठी को अटल स्मृति सम्मान 2019 के लिए चयनित किया गया है। जिसमें भारत सरकार के माननीय मंत्रीयो द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
यह समारोह दिनांक 24 दिसम्बर 2019, को सुबह 11.00 बजे से एन0डी0एम0सी0 सभागार, संसद मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
Leave a Reply