नई दिल्ली, मल्टी टास्किंग स्टाफ की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका। भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई), कोलकाता ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आईएसआई द्वारा जारी विज्ञापन (सं.आरईसी-8/2020-5 केओएल) के अनुसार 16 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आईएसआई एमटीएस भर्ती 2020 चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अस्थायी आधार पर की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट, isical.ac.in पर जारी किये गये भर्ती विज्ञापन के साथ दिये गये अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अपना आवेदन ईमेल कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2020 निर्धारित की गयी है।
कौन कर सकता है आवेदन?
आईएसआई एमटीएस भर्ती 2020 के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो और रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) या दो वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण हों। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है।
Leave a Reply