Double murder : कुशीनगर में दामाद ने सास-ससुर को धारदार हथियार से काटकर मार डाला

Double murder : कुशीनगर में दामाद ने सास-ससुर को धारदार हथियार से काटकर मार डाला
पडरौना,कुशीनगर : जनपद के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम खानगी बाजार रामपुर बरहन में रविवार को आधी रात लगभग 12 बजे पारिवारि कलह से तंग आकर दामाद ने अपने सास- ससुर को धारदार हथियार हमला बोल मौत के घाट उतार दिया, वहीं साले के 15बर्षीय पुत्र आदित्य को जख्मी कर दिया, यह घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इस घटना को लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया, जबकि आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच घटना का तहकीकात किया।
Double murder : कुशीनगर में दामाद ने सास-ससुर को धारदार हथियार से काटकर मार डाला
Double murder : कुशीनगर में दामाद ने सास-ससुर को धारदार हथियार से काटकर मार डाला

मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के ग्राम कटया भोरे जनपद गोपालगंज निवासी मन्टू की शादी दो बर्ष पूर्व छांगुर गुप्ता ने अपनी बेटी से धूमधाम से किया था।बताया जा रहा है जब मन्टू ससुराल आता था तो किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था।बताया गया है कि दमाद ने अपने सास ससुर सहित ससुर के नाती की भी धारदार हथियार से हमला किया है ,जिसको डाक्टरों ने रेफर कर दिया है हालत नाजुक बताई जा रहीं है ।
हत्या के लिये एक दिन पहले ही नींव रखी जा चुकी थी पर शायद ईश्वरीय देन थी इन लोगो को क्या पता की हम अपने दमाद को नही अपनी मौत को घर पर बुला रहे हैं हुआ यू की एक दिन पहले आरोपित दमाद ने अपने घर पर अपनी पत्नी के साथ मार पीट कर रहा था जिसकी सूचना मिलने पर सास ससूर ने अपने नाती को बेटी के घर भेज झगड़ा बचाने के लिये दमाद को खानगी बजार स्तिथ गाव मे बुला लिया और दमाद भी खुशी खुशी घर पहुच गया लेकिन किसी को क्या पता था कि रात मे इस दर्दनाक मन्ज़र को अंजाम दिया जा सकता है। ससुर ने दिन के वक्त खेत मे सब्जी तोङने समय अपने दमाद को डांटते हुए बहुत समझाया था जिसके बाद मृतक ससुर ने पटखौली बजार मे अपनी सब्जी को बेचने हेतु आ गया और बहुत खुश होकर अपने दमाद के लिये शाम के वक्त चिकन खरीदकर कर ले गया लेकीन दमाद के मन मे तो कुछ और ही चल रहा था l
फिर भी घर पर खाना बना और सब कोई खुशी खुशी खाना खाये एवं अपने अपने बिस्तर पर सोने के लिए चले गए लेकीन निर्दयी दमाद ने तो यह सोच रखा था की इन लोगो की आज मै हत्या कर के ही दम छोङूगा और अपनी दर्दनाक नियत के अनुसार रात के ठीक बारह बजे ही सास और ससूर की हत्या कर मृतक ससुर के नाती से घर जाने के लिए मोटर साईकिल की चाभी मांगा और बच्चे ने दादा से पुछने को बोलकर अपने दादा के पास जाने लगा तब ही दमाद को लगा की बच्चे के जानकारी हो जाने पर मै पकङा जा सकता हू तो धारदार हथियार से बच्चे पर भी हमला कर दिया जिसके फलस्वरूप बच्चे के गर्दन से थोङा उपर लगा और बच्चे को वही छोङ दमाद अपने घर अपनी पत्नी के पास भागता हुआ पहुचा और वहा भी पत्नी को मारने की नियत से वहा भी कसा कसी चलने लगा जब तक इधर पुरी जानकारी आग के तरह फैल चुकी थी और लोग जमा हो चुके थे और पुलिस भी जानकारी देने पर पहुच चुकी थी। दमाद के पीछे ही कुछ लोग उसको पकड़ने हेतु खुद निकल चुके थे एव पुलिस भी बखूबी साथ दे रही थी एव दमाद के घर पुलिस और पब्लिक ने धावा बोल दिया एव आरोपी को पकड़ लिया,पत्नी की जान बच गई। इस दोहरे हत्याकांड को लेकर कोई खास कारणों का पता नहीं चल सका है।पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *