TAMIL NADU: राहुल गांधी ने जताया बोलवेल में गिरे 2 साल के मासूम की मौत पर दुख

[object Promise]

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में 70 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 2 साल का सुजीत विल्सन चार दिन की जदोजहद में आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। रेस्क्यू टीम उसे बोरवेल से जिंदा नहीं निकाल पाई। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो साल के मासूम की मौत पर दुख जताते हुए उनके परिजनों को इस संकट में सांत्वना प्रदान की है। विल्सन की मौत की पुष्टि करते हुए एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि विल्सन का शरीर बोरवेल के अंदर डिकंपोज्ड हो गया था। मासूम को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका।

आपको बताते जाए कि तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के एक गांव में चार दिन पहले खुले छोड़े हुए एक बोरवेल में दो साल का बच्चा गिर गया था। यह बच्चा शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे बोरवेल में गिर गया था। वहां से वह पहले 30 फीट और फिर 90 फीट नीचे अटक गया।
इस बीच बच्चे की सलामती के लिए देशभर में दुआओं का दौर रहा। सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उसकी सलामती की कामना की। पीएम ने ट्वीट किया कि मेरी दुआएं साहसी सुजीत विल्सन के साथ हैं। सुजीत को बचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान के संबंध में मेरी मुख्यमंत्री ई. पलानिसामी से बात हुई है। वह सुरक्षित रहे इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सुजीत के लिए प्रार्थना की थी। उल्लेखनीय है कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राज्य पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कई टीमें बच्चे को बचाने की मशक्कत में जुटी हुई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *