DELHI ASSEMBLY ELECTION : जीत की बधाई दी PM मोदी-राहुल ने, केजरीवाल ने किया यह ट्वीट

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारी जीत हासिल होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने केजरीवाल को जीत की बधाई के साथ-साथ दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि आप और अरविंद केजरीवालजी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई। उनको दिल्ली की लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस पर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को शुक्रिया कहा। उन्होंने ट्वीट किया, बहुत-बहुत धन्यवाद सर। हमारे कैपिटल सिटी को वल्र्ड क्लास सिटी बनाने के लिए मैं केंद्र के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिए केजरीवाल को बधाई दी। राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर केजरीवाल और आप को शुभकामनाएं और बधाइयां। केजरीवाल को लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अजेय बहुमत मिला है। इससे पहले 2015 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की कुल 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेकुलर) के सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारी जीत के लिए बधाई दी। देवेगौड़ा ने यह बधाई 70 निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम आने से पहले दी। उन्होंने केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी शानदार तीसरी जीत के लिए कृपया हमारी हार्दिक बधाई स्वीकार करें। गौड़ा, देश के 11वें प्रधानमंत्री रहे हैं।

उनका कार्यकाल एक जून, 1996 से 21 अप्रैल, 1997 तक रहा है। वे 1994 दिसंबर से मई 1996 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। गौड़ा ने कहा, आप इस जीत के लायक हैं। यह भारतीय राजनीति में एक अच्छा संकेत है कि आपके विकास पर ध्यान को पर्याप्त रूप से तरजीह दी गई। गौड़ा ने केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा, दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य दे।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *