पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां गुरुवार को कहा कि बिहार में सरकारी ई-बाजार जेम पोर्टल से 704. 31 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बिहार पूरे देश में चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने में 300 करोड़ की और खरीदारी कर एक हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। मोदी ने कहा कि अब कोई भी खरीदारी राज्य जेम पोर्टल पूल खाते में राशि जमा करने के बाद ही की जाएगी जिससे भुगतान में परेशानी नहीं हो। उन्होंने घोषणा करने हुए कहा कि अगले वर्ष जेम से खरीद का विस्तार जिला स्तर तक किया जाएगा।
पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित जेम संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगर विकास व आवास विभाग खास कर नगर निकायों द्वारा सर्वाधिक 305 करोड़ रुपये, समाज कल्याण 137 करोड़, गृह 118 करोड़, स्वास्थ्य 26 करोड, विज्ञान व प्रौद्योगिकी 24 व शिक्षा विभाग की ओर से 21 करोड़ रुपये की ऑनलाइन खरीदारी जेम पोर्टल के जरिए की गई है।
इसके अतिरिक्त समाज कल्याण द्वारा 94 करोड़ का स्मार्ट फोन व गृह विभाग की ओर से 91़50 करोड़ रुपये की गाड़ियों की खरीद की गई है जिनमें प्रति गाड़ी खुले बाजार की तुलना में 40 से 50 हजार की बचत हुई है।
Leave a Reply