भारत ने खाता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल के साथ खोला, भारतीय खिलाड़ियों के भागीदारी पर हमारी रहेगी पूरी नजर

खेलो के महाकुंभ ओलिंपिक का शानदार आगाज हो चुका है। आज टोक्यो ओलिंपिक का तीसरा दिन है। दूसरे दिन भारत ने अपनी मेडल टैली का खाता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल के साथ खोला। आज के दिन में भी भारत की नजर पदक पर रहने वाली है। पूरे दिन के खेल में भारतीय खिलाड़ियों के भागीदारी पर हमारी रहेगी पूरी नजर।

निशानेबाजी में झटका

10 मीटर एयर राइफल मेन्स क्वालीफिकेशन में भारत के दिव्यांश पंवार और दीपक कुमार पदक दौर में जगह बनाने में नाकाम रहे। उनसे पहले 10 मीटर एयर राइफल वुमेंस क्वालीफिकेशन में मनु भाकर और यशस्विनी को भी पदक की रेस से बाहर होना पड़ा। 

सानिया-रैना को मिली हार

भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और अंकिता रैना को टोक्यो ओलंपिक 2020 के महिला युगल के पहले दौर में यूक्रेन की नादिया किचेनोक और ल्यूडमिला किचेनोक से हार मिली। सानिया और रैना को 6-0, 6-7, 8-10 से पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की जीत

भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु आज टोक्यो ओलंपिक में खेलने उतरीं। उनका मुकाबला इज़राइल की केन्सिया पोलिकारपोवा से था। पहले दौर के इस मुकाबले में पीवी सिंधु ने केन्सिया पोलिकारपोवा को सीधे सेटों में बुरी तरह से हरा दिया। अपने पहले राउंड के मैच में सिंधू को 21-7 और 21-10 से जीत मिली। 

10 मीटर एयर पिस्टल में पदक की रेस से बाहर हुईं मनु और यशस्वी

छठी सीरीज के बाद मनु और यशस्विनी दोनों ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। मनु 575 अंकों के साथ 12 जबकि यशस्विनी 574 अंकों के साथ 13वें स्थान पर रही। इस तरह दोनों खिलाड़ी पदक की रेस से बाहर हो गए।

5वीं सीरीज में यशस्विनी ने शानदार शॉट्स लगाते हुए जबरदस्त छलांग लगाकर 11वें स्थान पर जगह बनाई। मनु भाकर 12वें स्थान पर रही। 

अच्छी शुरुआत के बाद एक बार फिर मनु पिछड़ी और टॉप 10 से बाहर होकर 12वें स्थान पर पहुंच गई। यशस्विनी 28वें स्थान पर और उनके फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल होती हुई। 

मनु भाकर की जोरदार शुरुआत दूसरी सीरीज के बाद तीसरे स्थान पर बनाई जगह। यशस्विनी की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है और वह 27वें स्थान पर फिसल गई।

निशानेबाजी में मनु भाकर और यशस्विनी सिंह 10 मीटर राइफल में अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। फाइनल में जगह बनाने पर रहेगी दोनों ही निशानेबाजों की नजर। 

भारतीय समय के मुताबिक आज भारत का कार्यक्रम

निशानेबाजी: सुबह 05:30 बजे : 10 मीटर एयर राइफल (महिला) क्वालीफिकेशन में यशस्विनी सिंह देसवाल और मनु भाकर

नौकायन: सुबह 6 बजकर 40 मिनट : लाइटवेट पुरूष डबल स्कल्स रेपेशाज (भारत)

स्कीट पुरूष क्वालीफिकेशन: सुबह 06:30 बजे – पहला दिन (मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा)

टेनिस: सुबह 7:30 बजे से शुरू, महिला युगल के पहले दौर के मैच में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना बनाम लिडमयला और नादिया किचनोक (यूक्रेन)

बैडमिंटन: सुबह 7:10 बजे- महिला एकल ग्रुप मैच में पीवी सिंधु खेलेंगी केसेनिया पोलिकारपोवा

सेलिंग: सुबह 08:35 बजे:- महिला वन पर्सन डिंघी – लेजर रेडियल (पहली रेस, दूसरी रेस) नेत्रा कुमानन

सुबह 09:30 बजे: 10 मीटर एयर राइफल (पुरुषों) क्वालिफिकेशन में दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार।

टेबल टेनिस: सुबह 10:30 बजे : पुरूष एकल दूसरा दौर : जी साथियान बनाम लाम सियु हांग (हांगकांग)

सुबह 11:05 बजे: पुरूषों की वन पर्सन डिंघी – लेजर (पहली रेस, दूसरी रेस) भारत के विष्णु सरवनन

दोपहर 12:00 बजे: महिला एकल दूसरा दौर : मनिका बत्रा बनाम मारग्रेटा पेसोत्सका (यूक्रेन)

मुक्केबाजी: दोपहर 01:30 बजे – 51 किग्रा के शुरूआती राउंड 32 मुकाबले में एम सी मैरीकॉम बनाम हर्नांडिज गार्सिया (डोमिनिका गणराज्य)

दोपहर 03:06 बजे : 63 किग्रा के शुरूआती राउंड 32 मुकाबले में मनीष कौशिक बनाम ल्यूक मैकोरमैक (ब्रिटेन)

हॉकी: दोपहर 03:00 बजे – पुरुषों के पूल ए मैच में भारत बनाम आस्ट्रेलिया

तैराकी: दोपहर तीन बजकर 32 मिनट : महिलाओं की 100 मीटर

बैकस्ट्रोक: पहली हीट- माना पटेल, दोपहर चार बजकर 26 मिनट: पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक: तीसरी हीट – श्रीहरि नटराज

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *