“नारियल लेकर नहीं तो क्या शैंपेन की बोतल लेकर चलूं”- कमलनाथ पर शिवराज का तंज

[object Promise]

भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनावों के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ सियासत तेज होते जा रहा है। राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग काफी तेज हो चुकी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नारियल वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जमकर पलटवार किया है।

मुरैना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि ढेला भरका तुमने (कमलनाथ) काम नहीं किया। हम मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोलेंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम चंबल का पानी लाएंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम बिठौरा में कॉलेज खोलेंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम यहां की बिजली की लाइन बदलवाएंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। तुमने कुछ किया ही नहीं, तुम्हारी तो किस्मत ही फूटी थी तो तुम नारियल कहां से फोड़ोगे।

मुरैना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले खडगपुर भर्राड में आयोजित एक जनसभा में कमलनाथ पर अपना हमला जारी रखते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि कहते हैं कि शिवराज तो नारियल लेकर घूमता है। नारियल लेकर नहीं घूमूं तो क्या शैंपेन की बोतल लेकर घूमूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *