कुशीनगर में स्कूली वैन हादसे में हुई 13 बच्चों की मौत पर पडरौना में कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी

[object Promise]

By UPENDRA KUSHWAHA

पडरौना,कुशीनगर : जनपद के बिशनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही रेलवे मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास 13 स्कूली बच्चों की ट्रेन की ठोकर से मौत  हो गई , इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल के नेतृत्व में पडरौना नगर के सुभाष चौक पर मृतक स्कूली बच्चे के आत्मा की शांति के लिए कैंडल जला श्रद्धांजलि दी गई, तथा हादसा में मारे गये बच्चो के  परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर से सहनशक्ति प्रदान करने की कामना भी की गयी।

इस दौरान श्री मोदनवाल ने कहां की यह हादसा रेलवे की लापरवाही की वजह से हुआ है। मानवरहित  फाटक रहता तो यह हादसा कदापि नहीं होता। उन्होंने मांग किया कि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ,जिससे फिर ऐसा हादसा ना हो सके ।

इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद साहा , जेपी सिंह रोहित वर्मा ,मनोज रैना, धर्मेंद्र सिंह शिव मोदनवाल, अनिल यादव, अमित चौरसिया, अमित मोदनवाल, विक्रम प्रसाद, कुलदीप राकेश वर्मा गुड्डू, पवन मोदनवाल ,राजा बाबू ,पवन, आलम, विकास गुप्ता , संजय,  धीरेंद्र ,कन्नौज ,रिंकू , दिनेश, सोलंकी ,सुदामा ,प्रवीण आदि लोगों ने  2 मिनट का मौन धारण कर मृत बच्चो की आत्मा कि शान्ति के लिए इश्वर से प्रार्थना की गयी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *