[object Promise]
By Reporter
फतेहपुर। नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर प्रोन्नति,वेतनमान निर्धारण भत्तो समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी के अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सदर तहसील परिसर में में धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। धरने को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं को कई बार प्रदेश नेतृत्व के समक्ष उठाये जाने के बाद भी सरकार द्वारा राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं को सरकार द्वारा गंभीरता से न लेकर उसका निस्तारण नही किया गया जिससे अपनी मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक धरना देने को बाध्य हो गए है उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निदान नही करती तो 30 नवम्बर से प्रदेश के सभी राजस्व निरीक्षक कार्य बहिष्कार कर धरना देने पर बाध्य हो जायँगे।
धरने के पश्चात प्रमुख सचिव राजस्व को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर समस्याओ के निस्तारण किये जाने की मांग किया। प्रमुख सचिव को भेजे 11 सूत्रीय मांग पत्र में मांग किया कि राजस्व निरीक्षकों की अन्तिम ज्येष्ठता सूची प्रकाशित की जाए,प्रदेश में नायब तहसीलदार के 500 पद रिक्त पदों पर राजस्व निरीक्षकों को 41 प्रतिशत के आधार पर कराने की व्यस्वस्था की जाए, राजस्व निरीक्षकों के पद के समकक्ष पदों के बराबर ग्रेड वेतन 2800 के स्थान पर 4200 करने,यात्रा भत्ते के रूप में मिलने वाली राशि 25 रूपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये किये जाने समेत अन्य मांगे शामिल रही।
Leave a Reply