[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली दीक्षित में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर 5000 नगदी सहित अन्य सामान भी चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा नहीं पंजीकृत हो सका था।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुरेंद्रनाथ दीक्षित अपने परिवार सहित किसी शादी समारोह में शरीक होने के लिए गए हुए थे घर को सुनसान पाकर अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसकर कमरों का ताला तोड़ नकदी सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। जब वह घर पहुंचे तो कमरों का ताला टूटा देख सन्न रह गए और इस घटना की जानकारी मुकामी थाने की पुलिस को दी । सूचना पाते ही पहुंची पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी हुई है ।
Leave a Reply