गरीबो के मिलने वाले शौचालयो और आवासों में हुआ बड़ा घपला

[object Promise]
पाटन /उन्नाव : तहसील बीघापुर क्षेत्र के ब्लाक सुमेरपुर के ग्राम सभा कल्यान पुर प्रथम और छाछी राइखेडा मे शौचालय और आवास को लेकर हुआ बहुत बड़ा घपला लोगों को डरा धमका कर कम लागत में ही आवास और शौचालय  बनवा दिये जोकि 6 महीने मे ही टूटने लग गये। शासन प्रशासन भी इन बातों पर ध्यान नहीं देते और दूसरी तरफ बोलते हैं ।
गरीबो की मदद करो इसी तरह गरीबो की मदद होती कि उनके हक का पैसा भी मार दिया जाता है अगर जाँच हो तो ज्यादातर शौचालय किस्तों के आधे पैसे मे ही तैयार करवा दिये गये है जिससे वो टूट गये हैं और सूत्रों से पता चला है कि आवास मे भी गरीबों से पैसे लिए गये है लेकिन इसकी जाँच करने वाला कोई नहीं है क्योंकि गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है और ग्राम सभा में जो  लाइट लगवाने की योजना आयी थी।
कल्यानपुर प्रथम  ग्राम सभा में अभी तक एक भी लाइट नहीं लगी है और इसके बारे में किसी भी ग्राम वासियों को  कुछ भी जानकारी  नहीं है अब ये पता नहीं है  कि सरकार झूठा वादा करती है या फिर बीच में ही अधिकारी व ग्राम प्रधान इसका फायदा उठाते हैं ।अगर इसी तरह चलता रहा तो लाभ लेने के बजाय लाभ देने वाले ही सारी सुविधाओं के लाभ उठाते रहेगें इस बात का सरकार ध्यान क्यों नहीं दे रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *