[object Promise]
बल्दीराय सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के धनपतगंज ब्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत धनपतगंज विकास खंड के प्रांगण में जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज व मुस्लिम रिवाज से विवाह संम्पन्न हुआ।
समाज कल्याण बिभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत धनपतगंज ब्लाक परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बिधायक चन्द्रभद्र सिंह सोनू रहे ।इस योजना के विकास खण्ड में 39 हिन्दू जोड़ो,9 मुस्लिम जोड़ो ने फेरा लिया।
तीन मुस्लिम जोड़े नाबालिक होने के चलते फेरे नही ले पाए,जबकि पंजीकरण कुल 51 जोड़ो का हुआ था।जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०बी०सिंह नें बताया कि योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करनेवाले गरीब की पुत्रियों की शादी के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से समाज कल्याण विभाग द्वारा गृहस्थी के एक मुस्त राशि 20000 हजार रूपये लाभार्थी के खातें में भेजी जायेगी। एंव तलाकशुदा/विधवाओं के लिए 25000 हजार रूपये दी जायेगी। विवाह संस्कार के लिए दानस्वरूप कपड़ा,लिछिया,पायल चांदी की एंव सात वर्तन दिये जायेगें।
योजना के अंतर्गत शामिल होने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से योजना के लाभ हेतु जिला पंचायत कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा।शहरी क्षेत्र के योजनाओं का लाभ हेतु संम्बंधित नगर पालिका/ नगर पंचायत में पंजीकृत होना अनिवार्य है। विवाह कार्यक्रम में में खण्ड बिकास अधिकारी अंजली सरोज,सहायक बिकास अधिकारी चंद्रभूषण दूबे, जुबेर,पशुपतिनाथ सिंह,इंद्रदेव शुक्ल ,बलराम गौड़,प्रतीक सिंह ,राधेश्याम कुशवाहा,दीपक सिंह आदि सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
Leave a Reply