बड़ा खुलासा : कंगना रनौत बोलीं- इस मशहूर संगीतकार ने मुझसे कहा था ‘तुम्हे सुसाइड करना पड़ेगा’

[object Promise]

बॉलिवुड की बेबाक अदाकारा कंगना रनौत आए दिन अपने विवादित बयनों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं ।  ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से बेहद परेशान कंगना रनौत ने बॉलिवुड की कुछ बड़ी हस्तियों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन परिस्थितियों से सुशांत गुजरे हैं वह भी पहले गुजर चुकी हैं।

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल आ गया है। ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि एक खास वर्ग द्वारा सुशांत को इतना परेशान किया गया कि वह डिप्रेशन में आ गए और उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने तो खुलकर कहा कि यह सुशांत की आत्महत्या नहीं बल्कि उनका प्लैन्ड ‘मर्डर’ है। अब कंगना ने एक बार फिर इस बारे में बात करते हुए कहा है कि उनसे भी एक बार कहा गया था कि वह आत्महत्या कर लेंगी।

‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ने कहा कि प्रफेशनल तौर पर परेशान करने और नेपोटिजम के कारण सुशांत को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने सुशांत की तुलना परवीन बाबी से किए जाने के लिए प्रड्यूसर मुकेश भट्ट की भी खुलकर आलोचना की है। कंगना ने कहा है कि उन्हें भी अपने करियर में इस तरह के दबाव झेलने पड़े हैं और उनके साथ भी वैसा ही व्यवहार किया गया जैसा सुशांत के साथ किया गया।

‘जावेद अख्तर ने कहा था- तुम आत्महत्या कर लोगी’
कंगना ने अपने बारे में बात करते हुए कहा, ‘एक बार जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर पर बुलाया और कहा कि राकेश रोशन और उनका परिवार बहुत बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगोगी तो तुम कहीं की नहीं रहोगी। वे लोग तुम्हें जेल में डलवा देंगे और तुम्हारे पास बर्बाद होने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचेगा… तुम आत्महत्या कर लोगी। ये थे उनके शब्द। उन्होंने ऐसा क्यों सोचा कि अगर में रितिक रोशन से माफी नहीं मांगूगी तो मैं आत्महत्या कर लूंगी? वह मुझपर चिल्लाए थे और मुझे डांटा था। मुझे उनके घर में झकझोर दिया गया था।’

एक तरफ जहां सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह से बॉलिवु़ड में नेपोटिजम पर बहस छिड़ गई है, वहीं एक बार फिर से ऐक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड का मामला सुर्खियों में छा गया है। सुशांत की मौत के बाद कंगना ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जहां पर कंगना ने बॉलिवुड के लोगों पर अपनी भड़ास निकाली थी। जी हां, कंगना ने कहा था, ये सुसाइड नहीं है बल्कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ है। अब उनके इस बयान के बाद कंगना का वो बयान चर्चा में आ गया है, जो उन्होंने जिया खान की सुसाइड के बाद दिया था, जो कि अब से काफी अलग था। आखिर उस वक्त कंगना रनौत ने क्या कुछ कहा था, आइए देखते हैं।

सुशांत के साथ भी ऐसा ही किया गया?
सुशांत के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘क्या लोग सुशांत को भी बुलाकर ऐसी बातें कर रहे थे? क्या लोग ऐसे विचार उनके दिमाग में डाल रहे थे? मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं है लेकिन जाहिर सी बात है कि वह भी इसी तरह की कंडिशन में थे। अपने इंटरव्यूज में उन्होंने बोला था कि टैलेंट और नेपोटिजम एक साथ नहीं हो सकते क्योंकि इसके कारण टैलेंटेड लोग आगे नहीं आ पाते हैं। मैं इस बात को समझ सकती हूं और इसीलिए मैं सवाल उठा रही हूं। मैं जानना चाहती हूं कि सुशांत को आत्महत्या के लिए किसने उकसाया।’

‘सुशांत को धमकाया गया’
कंगना ने कहा कि बॉलिवुड में कुछ लोग प्रफेशनल बुलींग करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि सुशांत के आदित्य चोपड़ा के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। जब मैंने सुल्तान में काम करने से मना कर दिया था तो उन्होंने मुझे भी धमकाया था कि वह मेरे साथ कभी काम नहीं करेंगे। इसके बाद से ही हमारी इंडस्ट्री मेरे खिलाफ एकजुट हो गई। मुझे याद है कि कई बार मैं खुद को बेहद अकेला महसूस करती थी और सोचती थी कि मेरा क्या होगा… आखिर इन सुविधासंपन्न लोगों के पास इतनी ताकत क्यों है कि कि ये कह सकें कि किसी के साथ कभी काम नहीं करेंगे? यह आपकी इच्छा है कि आप किसी के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं लेकिन जब यह बात चिल्ला-चिल्लाकर दुनिया को बताई जाती है और गुटबंदी की जाती तब ऐसी परिस्थितयां पैदा होती हैं जैसी सुशांत के साथ हुईं। इन सुविधासंपन्न लोगों से सवाल किए जाने चाहिए। इनके हाथ खून से रंगे हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए और मैं ऐसे लोगों को बेनकाब करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हूं क्योंकि अब बहुत हो चुका।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *