जालौन : घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, युवती से छेड़छाड़ में वारदात की चर्चा

[object Promise]

कानपुर, जालौन जनपद के डकोर थानांगर्तत ग्राम गोरन में बुधवार की रात घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस जांच कर रही है। सीओ सिटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के स्वजनों के बयान लिए हैं। संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

[object Promise]
जालौन के डकोर थानांतर्गत गांव गोरन में हत्या के बाद सनसनी फैल गई। सीओ सीटी ने मौका मुआयना करने के बाद ग्रामीणों व स्वजन से जानकारी ली। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार लोगों के पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

जालौन जनपद के ग्राम गोरन में बुधवार की रात 35 वर्षीय भगवतीशरण घर पर थे। इस बीच कुछ युवक घर में घुस आए और उन्हें गोली मार दी। सीने व पेट में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। घर में चीख-पुकार मच गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।

स्वजन ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने घर में घुसकर तमंचे से भगवतीशरण पर फायर किए और फरार हो गए। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती से छेड़छाड़ को लेकर भगवतीशरण से कुछ लोग रंजिश मान रहे थे। सीओ सिटी संतोष कुमार ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने हत्या के संदेह में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि घटना में कितने लोग शामिल थे, अभी यह स्पष्ट नहीं है। तनाव के देखते हुए गांव में पुलिस की गश्त बढ़ाई जा रही है, जल्द घटना का पर्दाफाश करके आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *