आज 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे ‘मन की बात’

आज 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे ‘मन की बात’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित करने वाले हैं। मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल की छठी मन की बात है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने देश-दुनिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण और सामाजिक मुद्दों को उठाया है। पीएम ने रेडियो कार्यक्रम में किसान, जवान, परीक्षा के तानव, खिलाड़ियों की उपलब्धियां, अंतरिक्ष में भारत की तरक्की, जल संरक्षण जैसे अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *