Bihar bus accident : बस हादसे में पांच लोगों की झुलसकर मौत, हुआ बड़ा खुलासा

[object Promise]

पटना । मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस के एनएच-28 पर कोटवा क्षेत्र में पलट गई जिससे बस में आग लग जाने से उसमें बैठे पांच लोगों की झुलसकर मौत की आशंका है। इस दुर्घटना को लेकर बड़ा खुलासा यह हुआ है कि बस का परिचालन अवैध तरीके से हो रहा था। किसी भी राज्य से उसका परमिट निर्गत नहीं हुआ था।

बस में लगा था मोटर कैब का नंबर

बस का नंबर यूपी75एटी-2312 लिखा पाया गया है। वह मोटर कैब का नंबर है। इस श्रेणी में हल्के वाहन आते हैं। इटावा के परिवहन विभाग के यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल ने बताया कि इस नंबर पर परिवहन विभाग में सचेंद्र कुमार सिंह पुत्र अंगद सिंह निवासी नगला रामसुंदर, इटावा का नाम दर्ज है। यह मोटर कैब श्रेणी में दर्ज है और महिंद्रा एण्ड महिंद्रा की गाड़ी है।

नंबर कैब का, चलायी जा रही थी बस, होगी जांच

उन्होंने बताया कि इस नंबर पर टैक्स व फिटनेस पूरा जमा है। उन्होंने बताया कि यह नंबर बस पर कैसे चलाया जा रहा है यह तो जांच का विषय है। मामले की जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकेगा। वहीं, बिहार के परिवहन मंत्री संतोष निराला ने भी कहा है कि मोतिहारी बस हादसे की जांच होगी।

मोतिहारी के कोटवा में हुआ हादसा
बता दें कि आज शाम मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए जा रही एसी बस मोतिहारी के कोटवा में पलट गई जिससे बस में आग लग गई, इसमें बस में बैठे पांच लोगों की झुलसकर मौत की आशंका है। घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी जिले के कोटवा थानान्तर्गत एनएच-28 पर बागरा के निकट मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस के गड्ढ़े में पलटने के कारण लगी आग से लोगों की हुई मौत पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया।

सीेएम ने भाषण बीच में रोककर एक मिनट का रखा  मौन
घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में एक मिनट का मौन रखकर दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के जो भी लोग इस दुर्घटना में मृत होंगे, उनके परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद उपलब्ध करायी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देष दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने भी बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी मोतिहारी के कोटवा में दिल्ली जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना पर गहरी शोक संवेदना वयक्त की और कहा कि ऐसी दुर्घटना अत्यंत दुखदायी है। इस हादसे से मैं मर्माहत हूं। दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की आत्मा को ईश्वर चिर शांति दे। परिजनों को इस दुख की घड़ी में शोक सहने की शक्ति दे।
पूर्वमुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, पुर्वमंत्री एवं विधायक तेजप्रताप यादव ने भी इस बस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्राथना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *