LAC पर हिंसक झड़प में चीन के 43 सैनिको की मौत, 20 जवान भारत के शहीद

[object Promise]

LAC पर सोमवार रात को गलवान घाटी के पास चीन के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं. इससे पहले आज दोपहर में एक अफसर और दो जवानों के शहीद होने की खबर आई थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, इस झड़प में 20 सैनिक शहीद हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये संख्या बढ़ भी सकती है.

वहीं, न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस घटना में चीनी सेना के 43 जवानों की भी मौत हुई है. कई जवान घायल भी हुए हैं
इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन पर हमला बोलते हुए कहा है कि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की यथास्थिति को बदलना चाहता था और चीन की तरफ से यथास्थिति बदलने के प्रयास के नतीजे के रूप में यह हिंसक झड़प हुई। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि चीनी पक्ष द्वारा एकतरफा रूप से एलएसी की स्थिति को बदले का प्रयास किया गया और यथास्थिति बदलने के प्रयास के नतीजे के रूप में एक हिंसक झड़प हुई।

श्रीवास्तव ने कहा कि इस झड़प में दोनों पक्षों के सैनिक हताहत हुए जिस स्थिति से बचा जा सकता था। उन्होंने चीन की निंदा करते हुए कहा कि उच्च स्तर पर जो समझौता हुआ था, उसे चीनी पक्ष की ओर से तोड़ा गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *