376 में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ज्ञानचन्द्र शुक्ला मय हमराह चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति, तलाश वाछिंत/वारंटी क्षेत्र में मौजूद थे।

मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 35/19 धारा 376,504,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त राम किशोर उर्फ किशोर को ग्राम पूरे उपाध्याय मोड़ सेमरौता महराजगंज मार्ग से समय करीब 07:05 बजे सुबह पकड़ लिया गया ।

वही जिले की बैंको की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थानों द्वारा बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्रों के आस-पास तथा बैंको के अंदर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा बैंक प्रबंधक से बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों, सायरन तथा एटीएम पर लगे सुरक्षा गार्डो आदि की जानकारी ली गयी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *