कुशीनगर में हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोबिन्द राव सहित सात अन्य नेताओं की हुई घरवापसी

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : विधानसभा चुनाव 2017 से ऐन पहले बागी हो गए हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोबिन्द राव सहित सात नेताओं की घरवापसी हो गई है। वाहिनी के प्रदेश प्रभारी और डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र सिंह ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित संगठन के कार्यालय पर इसकी घोषणा की। उन्होंने नेताओं का माल्यार्पण कर हिन्दू वाहिनी में दोबारा उनका स्वागत किया। इस दौरान वाहिनी के वर्तमान प्रदेश महामंत्री ई.पी.के.मल्ल भी मौजूद थे।
वापस आए नेताओं में हियुवा के प्रदेश महामंत्री रामलक्ष्मण के अलावा पूर्व प्रदेश मंत्री अरूण भारती,संतकबीरनगर के संरक्षक रहे वेद प्रकाश सिंह,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह,और बस्ती मंडल के श्याम बिहारी गौड़ शामिल हैं। राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि झांसी के अरविंद कुमार को भी संगठन में वापस ले लिया गया है। भविष्य में इन नेताओं को नई जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *