किसान गोष्ठी का आयोजन स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत जैविक खाद का करे प्रयोग किसान

किसान गोष्ठी का आयोजन स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत जैविक खाद का करे प्रयोग किसान

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। किसानों को खेती में जागरूक करने व जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने को लेकर विनुथना फर्टिलाइजर ने मुसाफिर खाना के निमि गांव में गोष्ठी का आयोजन किया।
विदित हो कि मुसाफिरखाना ब्लाक के अंत्तर्गत निमि गाँव मे किसान गोष्टी का आयोजित की गयी। कार्यक्रम की के प्रधानाध्यापक देश राज सिंह ने किया। जिसमें विनुथना फर्टीलाइजर कंपनी के तत्त्वधान मे आये हुए कंपनी के कृषि विशेषयज्ञ कुमुद रंजन ने किसानो को बताया की किसान अपने अधिक फसल पैदावार के लिये अपने फसलो मे दिन प्रतिदिन रासयनिक खाद व दवा का प्रयोग ज्यादा मात्रा मे कर रहे है। जिससे जमीन की मृदा उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है। साथ ही मिटी, हवा, जल पूरा प्रदूषित होते जा रहा है ! जिसके कारण अनेक प्रकार के रोग भी बढ़ते जा रहे है इस मौके पर उन्होंने किसानों को खेतो मे जैविक खाद भी प्रोम -5 का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

किसान गोष्ठी का आयोजन स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत जैविक खाद का करे प्रयोग किसान

जैविक खाद के प्रयोग से मृदा मे कार्बन की मात्रा बढ़ती है। उर्वरा शक्ति भी बना रहता है। इस मौके पे वरीय कृषि अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि कृषि क्षेत्र मे मृदा का बहुत महत्व होता है क्योंकि बिना उपजाऊ मृदा होने पर कुछ भी संम्भव नही हैं। जिसे हम सभी लोग भली भांति तरह से जानते है। यह भी बताया कि जैविक प्रणाली से खेती करेंगे तो उसमे अनेक फायदे है क्योंकि मृदा मे अनेक प्रकार के छोटे छोटे सूक्ष्म जीव होते है। जिससे मृदा को भुरभुरा कर देते है। और हमारे फसलो के जड़ों का विकास होता है। उन्होंने किसानों को कई फायदे के बारे मे कई तरह के तकनीकी जानकारी दी। रासायनिक उर्वरकों के दृश्य परिणाम के सदर्भ विशेष रूप से बताया उपस्थित कंपनी के ग्रुप लिडर रवि गिरी और कर्मचारी सुधीर तथा अवधेश गांव के निम्न किसान अंजनी सिंह रविंदर सिंह मुन्ना सिंह रामाधार बालगोविंद रामकेवल इत्यादि मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *