पुलिस ने मतगणना कवरेज करने गए पत्रकारों पर भांजी लाठियां, कई घायल, देखें वीडियों

ब्यूरो- कामेश्वर पाण्डेय
रिपोर्टर- मन्नान अहमद

मतगणना ड्यूटी में लगे दर्जनों कर्मी हुए पुलिस बर्बरता के शिकार

 

 

देवरिया कार्यालय

देवरिया। अपराधियों से कोसों दूर भागने वाली देवरिया पुलिस का बर्बर रवैया मतगणना कवरेज करने गए पत्रकारों पर बरपा। पुलिस की बर्बरता के शिकार भाजपा कार्यकर्ता भी हुए। विवाद की शुरूआत पानी पीने को लेकर हुई। इस दौरान हिन्दी दैनिक राष्ट्र की परम्परा के संपादक श्री चन्द्रप्रकाश पाण्डेय के सिर में गंभीर चोटे आयीं। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहंुचाया गया।
निकाय चुनाव का कार्य दुव्यवस्थाओं के माहौल में शुरू हुआ। निर्धारित समय करीब डेढ़ घण्टे विलंब से एजेंटो को अंदर जाने दिया गया। परिसर के अंदर मीडिया व पास धारक अन्य लोगों को दी जाने वाली सुविधाएं नगण्य थी। दोपहर के 12ः30 बजते ही परिसर में मौजूद लोग मारे प्यास के व्याकुल होने लगे। परिसर में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता पानी के लिए मतगणना कैंपस में दाखिल होने जा रहा था जिसे सीओ संदीप सिंह व कोतवाल राय साहब यादव के आदेश पर दर्जनों की संख्या में मौजूद रंगरूट सिपाहियों ने दौड़ा लिया।

भागता हुआ भाजपा कार्यकर्ता मीडिया सेंटर में जा पहुंचा। सिपाहियों ने उसकी तो पीटाई कर ही दी साथ ही मतगणना कवरेज कर रहे पत्रकारों पर भी जमकर लाठियां बरसायीं। समाचार कवरेज कर रहे हिन्दी दैनिक राष्ट्र की परम्परा के संपादक के पैर पर पुलिस वालों ने कई लाठियां बरसायीं। इस बीच वह चिल्लाते रहे कि मै पत्रकार हूं फिर वर्दी का रौब चढ़ा चुके पुलिस वालों पर इस बात का कोई असर नहीं हुआ। रंगरूट सिपाहियों ने उनके सिर पर डंडे बरसाने शुरू कर दिये। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आयी। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मतगणना स्थल पर पुलिस की बर्बरता के शिकार पत्रकारों के अलावे मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी हुए। सीओ और कोतवाल के गैर जिम्मेदाराना आदेश ने मतगणना स्थल का पूरा माहौल खराब कर दिया। तानाषाही आदेश का पालन करने वाले पुलिस के गुंडो ने मतगणना की छवि को तार-तार कर दिया। जहां सबकुछ शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था वहां चीख-पुकार मच गई। साफ-सुथरा कपड़ों में मतगणना कवरेज करने गए पत्रकारों के कपड़े खून से सन गए। ड्यूटी में तैनात कर्मचारी लाठियों मार से कराह रहे थे। चारों तरफ चीख पुकार मची हुई थी। वहीं सीओ संदीप सिंह व कोतवाल राय साहब यादव अपनी इस करतूत फूले नहीं समा रहे थे।

 

Read More : यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत,भाजपा की संयुक्ता भाटिया बनीं लखनऊ की पहली महिला मेयर

Read More :उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव खत्म होते ही लोगों को लगा बिजली का झटका, सरकार ने बढ़ाए दाम

टूट गए लाखों के मोबाईल व लैपटाॅप

पुलिस की बर्बरता के शिकार पत्रकार व सरकारी कर्मचारियों के अलावे लाखों रूपये कीमत के मोबाइल व लेपटाॅप भी हुए। डंडे की मार से कराहते लोग जमीन पर लोट-पोटकर अपनी जान बचाने को आतुर दिखे। पत्रकारों के मोबाईल लेपटाॅप सब जमीन पर बिखरे पड़े थे। जिसे जूतों से रौंदते हुए पुलिस के गुंडे कहर बरपा रहे थे।

उपकरण टूटने के चलते नहीं भेज पाए खबर

पुलिस के जूते तले टूट चुके मोबाईल व लेपटाॅप के चलते अधिकांश मीडियाकर्मी मतगणना की कवरेज नहीं कर पाये। जिन मोबाईलों से समय-समय के अपडेट वाट्सअप व काल के जरीये दिए जा रहे थे। वह या तो गायब हो एक या फिर पुलिस ने जूतों तले रौंद दिया। वहीं इलेक्ट्रानिक मीडिया वालों के लेपटाॅप पुलिस वालों ने तोड़ दिया।

देवरिया रिजल्ट
भाटपाररानी नगर पंचायत से सपा के संजय गुप्ता जीते
सलेमपुर नगर पंचायत से निर्दल जे पी मद्धेशिया जीते
लार नगर पंचायत से भाजपा के सरोज देवी जीते
गौरीबाजार नगर पंचायत से सपा के नीलेश जयसवाल जीते
भटनी नगर पंचायत से निर्दल बलराम जायसवाल जीते
गौरा बरहज नगर पालिका से बसपा के उमा शंकर सिंग जीते
रूद्रपुर नगर पंचायत से काग्रेश की लालमती देवी जीती
 देवरिया सदर नगर पालिका से  बीजेपी की अल्का सिंह जीती
मझौलीराज नगर पंचायत से निर्दल गौरीशंकर जीते

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *