सीएम योगी आदित्यनाथ 26 को आ सकते है देवरिया

[object Promise]

देवरिया । जिले में आगामी 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने उनके कार्यक्रम स्थल राजकीय इंटर कालेज मैदान तथा हेलीपैड स्थल पुलिस लाइन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक  निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने हेलीपैड स्थल पुलिस लाइन व कार्यक्रम स्थल राजकीय इंटर कालेज के मैदान की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश के साथ ही वाहनो के पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश देते हुए कहा कि नगर में सुगम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग करायी जाये जिससे कि अवागमन में कोई असुविधा न उत्पन्न हो, इसके लिये उन्होने एस0एस0बी0एल0 ग्राउण्ड को भी पार्किंग बनाये जाने हेतु निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डी0के0 चैधरी को कार्यक्रम स्थल पर जनसभा व मंचीय व्यवस्था का पूरा ले-आउट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही पेय जल आदि की भी इस दिन व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल में लोगो के प्रवेश हेतु अलग गेट तथा विशिष्ट लोगो के लिए अलग प्रवेश द्वार बनाये जाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सीतारामगुप्त, उप जिलाधिकारी सदर रामकेश यादव,यातायात प्रभारी रामबृक्ष यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्त्र्यामी सिंह, संजय राव, अम्बिकेश पाण्डेय, विजय कुमार दुबे, अजय कुमार दुबे, जयनाथ गुड्डन, संजय तिवारी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी जन उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *