MAHARASHTRA: BJP पर शिवसेना का हमला, कहा- जनादेश का अपमान महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की धमकी देना

[object Promise]

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री पद और मंत्री पदों के बंटवारे को लेकर भाजपा और शिवसेना में चल रही खींचतान चरम पर पहुंच गया है। उनके नेता एक-दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग लड़ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस और एनसीपी ने विपक्ष में बैठने की घोषणा कर दी है।

इसी बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी पर तीखे हमले बोलते हुए लिखा है कि वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार का राष्ट्रपति शासन की धमकी देना जनादेश का अपमान है।

सामना में लिखा कि महाराष्ट्र की राजनीति फिलहाल एक मजेदार शोभायात्रा बनकर रह गई है। शिवराय के महाराष्ट्र में ऐसी मजेदार शोभायात्रा होगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? वर्तमान झमेला ‘शिवशाही’ नहीं है। राज्य की सरकार तो नहीं लेकिन विदा होती सरकार के बुझे हुए जुगनू रोज नए मजाक करके महाराष्ट्र को कठिनाई में डालने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *