दर्शकों ने हिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के चाइल्ड स्टार्स को बड़े होते हुए देखा है. इसलिए इन कलाकारों से लोगों का अलग ही कनेक्शन है. इसलिए जब एक्ट्रेस निधि भानुशाली यानी पुरानी ‘सोनू’ ने बिकनी में अपना एक वीडियो शेयर किया तो इंटरनेट पर तबाही आ गई.
इस वीडियो में, निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) को एक जंगल में, पीले रंग की टॉप पहने हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वह अचानक काले और नीले रंग की बिकिनी में पानी में उतरती नजर आती हैं. निधी बीच जंगल में इस झील में तैरती और पानी में आग लगाती दिख रही हैं. वह पानी में डुबकी लगाती है और तैरने लगती है.
इस वीडियो के बैकग्राउंड में डॉ डॉग का फेमस सॉन्ग ‘व्हाट ए स्ट्रेंज डे’ बजता सुनाई दे रहा है. जो निधि के इस जंगल स्विमिंग वाले आइडिया पर परफेक्ट फिट हो रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए निधि ने कैप्शन में लिखा है, ‘खुशी है … जंगल के बीच में.’
Leave a Reply