अखंड भारत के निर्माण के लिए पुरोधा थे सम्राट अशोक,एनपी कुशवाहा

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य समाज की स्थापना की। चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने पूरे देश को अखंड भारत के रूप में बनाया। सीमा सुरक्षा को विस्तार देकर नया आयाम कायम किया। जो इस देश के लिए गौरव का विषय है।
यह बातें सोमवार को कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित प्रियदर्शी सम्राट अशोक जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश सचिव एनपी  कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि जिनके वंशज ने इस देश को एक सूत्र में पिरोया, उसी बिरादरी के हितों की रक्षा नहीं हो पा रही है। इसलिए सभी अपने हित की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। क्योंकि बिना हक मांगे कुछ भी नहीं मिलेगा।
अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने समाज के लोगों को एकजुटता में पिरोकर अखंड भारत के रूप में निर्माण किया। इसके पूर्व वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवनी पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि अब समय आ गया है हमें भी हितों को लेकर सजग रहना होगा। इसके पूर्व सम्राट अशोक के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित किया। जयंती समारोह में जुटे लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच के नीचे रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को बौद्ध भिक्षु कुशीनगर के भंते नंद रत्न के शिष्य मनमोहन, रमाशंकर कुशवाहा,संरक्षक सुनील मौर्य आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परशुराम कुशवाहा ने की तथा संचालन केदारनाथ कुशवाहा ने किया।
इस मौके पर सुरेन्द्र कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा,शैलेश कुशवाहा, राम प्रताप,डा.हरिहर, गुनई,कुबेर, डा.विभीषण, पुजारी, सुरेश, रामेश्वर, सीताराम, अरविंद, सीतानारायण, डा.त्रियुगी,कृष्ण कुमार, बनारसी, करन, कमलेश, हरेंद्र, सूरज, पप्पू, नन्द लाल, विजय, भीम, गौरी शंकर, डा.मनोज, विजय प्रताप, डा.गया,भागवत, कमल, गोरख, राम नरेश मौर्य आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व खड्डा विधानसभा प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा,पारस कुशवाहा,चंदेश्वर कुशवाहा,डॉ हरिहर कुशवाहा,राकेश कुशवाहा, डॉ नंदकिशोर कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा,उदय प्रताप कुशवाहा,श्री नारायण कुशवाहा, बिनोद कुशवाहा,छोटे लाल कुशवाहा,आरएस कुशवाहा, पृथ्वीनाथ कुशवाहा,अमर कुशवाहा,सुनील कुशवाहा,गौरी संकर कुशवाहा,रामसेवक कुशवाहा,संदीप कुशवाहा,कैलाश कुशवाहा,अर्जुन कुशवाहा,बद्री कुशवाहा,अरविंद कुशवाहा, दूधनाथ कुशवाहा,चंद्रिका मौर्य, अमित कुशवाहा,जय सिंह सैंथवार,प्रेमचंद कुशवाहा,राम प्रताप कुशवाहा,विनय कुशवाहा, डॉ मनोज कुशवाहा,हरिराम कुशवाहा,बिशाल कुशवाहा, नावेन्दु भूषण कुशवाहा,बब्लु कुशवाहा,पत्रकार रामकृपाल कुशवाहा आदि कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *