फाजिलनगर में ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के फाजिलनगर कस्बे के पुलिस चौकी के समीप सोमवार को ट्रक और डीसीएम की हुई भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस डीसीएम चालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।
डीसीएम चालक प्रेमपाल उम्र 30 वर्ष ग्राम नागी रामपुर थाना भुता जिला बरेली का निवासी है। वह अपने डीसीएम पर सेब लोड कर बिहार के बरौनी के लिए जा रहा था। फोरलेन पर एक ही लेन में डीसीएम के आगे ट्रक जा रहा था। फाजिलनगर में पुलिस चौकी के समीप ओवरब्रिज के पूर्वी छोर पर ट्रक चालक ने अपनी गति थोड़ी धीमी कर ली तभी पीछे चल रहे डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गयी।
इस टक्कर में डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डीसीएम चालक स्टेयरिंग पर बैठे-बैठे गाड़ी क्षतिग्रस्त होने से चिपक गया, जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *