उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख घोषित, जाने कौन होगा विपक्ष का उम्मीदवार

चुनाव:- अभी राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से मैदान में यशवंत सिन्हा और NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू को मैदान में उतारा गया। द्रौपदी मुर्मू के सामने आते की विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का पाला हल्का महसूस होने लगा। लेकिन अब इस बीच बडी खबर यह है कि चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। जिसके बाद अब हर किसी की नजर इसपर टिकी हुई है कि NDA और विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार कौन होगा। 

लेकिन कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति का नाम घोषित करने से पूर्व दो या तीन दिन की बैठक हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि यह बैठक 12 या 13 जुलाई को होगी। इस बैठक में इस बात पर मुहर लगाई जाएगी कि विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार कौन हो सकता है। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता शरद पवार भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कई बड़े विपक्षी राजनीतिक दल शामिल होंगे।  
विपक्ष की ओर से अभी तक कोई ऐसा नाम सामने नही आया है जिसे हम उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार समझ सके। लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्ष संयुक्त सहमति से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करेगी। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म होगा। वही उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हेतु नामांकन की अंतिम तिथि 19 जुलाई है। 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद की वोटिंग ओर मतगणना होगी। 
उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार वह कोई भी व्यक्ति हो सकता है जो भारत का नागरिक हो। जिसकी उम्र 35 साल हो। वही उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में योग्यता रखता हो। जो व्यक्ति चुनाव लड़ रहा है उसका राज्य या किसी संघ क्षेत्र का वोटर होना आवश्यक है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *