कुशीनगर के बसहिंया में अज्ञात कारणों से लगी आग से घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक,प्रधान के बुलाने पर नहीं पहुंचे लेखपाल

कुशीनगर के बसहिंया में अज्ञात कारणों से लगी आग से घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक,प्रधान के बुलाने पर नहीं पहुंचे लेखपाल
उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर : पडरौना विकासखंड के गांव बसहिया बनवीरपुर में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग से एक रियासी झोपड़ी जलकर खाक हो गई । ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। घर में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव में बीती रात बुधन पुत्र गफ्फार रोज की भांति खाना खाने के बाद से सोने चले गए थे । अचानक अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई,इस दौरान देखते ही देखते पूरे घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया।

अगल बगल के लोगों के शोर मचाने पर घर में सो रहे बुधन का परिवार जैसे-तैसे बाहर निकला तब तक घर में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गया। गांव के ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच आर्थिक सहायता मदद के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाने के लिए लगातार प्रयास किए लेकिन घटना के एक दिन बीतने के बाद भी मौके पर लेखपाल नहीं पहुंच थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *