भोजपुरी एक्टेªस रानी चटर्जी ने फिल्म ससुर बड़ा पैसावाला से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी नजर आए थे। इस फिल्म के लिए रानी को बेस्ट डेब्यू का पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
रानी की एक झलक पाने के लिए दर्शक हमेशा बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सेक्सी फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी है।
आए दिन वह अपनी सेक्सी एंड हॉट फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शयेर करती रहती हैं।
अब रानी चटर्जी ने अपना एक विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो कि श्रीलंका के पिन्नावाला जू का है। इस विडियो को उनकी बेस्ट फ्रेंड और ऐक्ट्रेस अंजना सिंह ने बनाया है। विडियो में रानी काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।
विडियो में रानी हथिनी को अपने पास बुलाती है जो उनके पास नहीं आती है। इसके बाद रानी कहती हैं कि कोई बात नहीं हमारे पास राजा है। अब राजा कौन है !
रानी के साथ अंजना सिंह ने भी राजा के साथ अपना एक विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस विडियो में वह भी राजा को नहलाते हुए नजर आ रही हैं। विडियो में अंजना सिंह बता रही हैं कि उन्होंने पहले राजा की राइड ली और अब उसके नहाने का वक्त हो गया है।बता दें कि भोजपुरी ऐक्ट्रेस रानी चटर्जी इन दिनों अपनी दोस्त अंजना सिंह के साथ श्रीलंका में छुट्टियां मना रही हैं।
इससे पहले रानी और अंजना मालदीव वकेशन इंजॉय कर रही थीं, जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
Leave a Reply