[object Promise]
पडरौना, कुशीनगर | लोकसभा क्षेत्र के पडरौना शहर से निकाली गई कमल संदेश बाइक रैली के दौरान भले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य संगठन के सभी कार्यकर्ताओ को मोदी सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए सरकार के चार सालों में प्रदेश के अंदर एक नया वातावरण बता,श्री मौर्य कार्याकर्ताओं को बिना हेलमेट पहने धक्का मुक्की के बीच रैली को झंडी दिखा दी |
इस दौरान कमल संदेश रैली में शामिल यहां की भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता यातायात नियमो का धज्जिया उडाते हुए मीडिया के सामने फोटो खिचवाने के बाद भाजपाई रैली मे शामिल होकर सरकार की उपलब्धिया गिनाते अपने,अपने इलाके मे नजर आए |
इस दौरान बाईक रैली को सम्बोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि कुशीनगरवासियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है,मोदी योगी की हमारी सरकार सबका साथ सबका बिकास के साथ जो काम कर रही है। प्रदेश में हर वर्ग के लिए हमारी सरकार विकास योजनाओ का सबका लाभ मिल रहा है,हमारी सरकार में हर किसी का उत्थान हो रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि कुशीनगर के संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हमको काम करने का मौका मिला है।
इस अवसर पर शहर के चेयरमैन बिनय जायसवाल,भाजपा महामंत्री मारकन्डेय शाही,बंका सिंह, चिन्टू शुक्ला,नीरज तिवारी,विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, रोनक अली देहाती,मनीष उर्फ बुलबुल जायसवाल,श्याम साहा बिराट मिश्रा सहित आदि हजारों की संख्या में भाजपाई शामिल रहे |
Leave a Reply