राजनीति: बीते कई दिनों से कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कैंडीडेट की तलाश जारी है। सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत का नाम सुझाया था। लेकिन उन्होंने इसके लिए न बोल दिया और राहुल गांधी को पुनः कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात कही। वही अब खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शशि थरूर ने चुनाव में उतरने का मन बना लिया है और जल्द ही वह इस बात की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। हालाकि इस मामले में अभी शशि थरूर ने कोई टिप्पणी नही की है। उन्होंने न हां बोली है और न ही इनकार किया है कि वह इस मुकाबले में मैदान में नही उतरेंगे।
दैनिक अखबार मातृभूमि में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने ‘स्वतंत्र एवं निष्पक्ष’ चुनाव कराने का आह्वान किया है. इस लेख में उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की दर्जन भर सीटों के लिए भी पार्टी को चुनाव की घोषणा करनी चाहिए।
Leave a Reply