देवरिया. अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता में बीआरसी परिसर देवरिया सदर में स्थित शिक्षक भवन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश मिश्र ने कहा कि 2 अक्टूबर 2018 को S4 के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली हेतु आयोजित कैंडल मार्च में सभी शिक्षक साथी सुभाष चौक देवरिया पर प्रात 10:00 बजे इकट्ठा होंगे वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल कैंडल मार्च निकाला जाएगा ।
उन्होंने कहा कि 12460 शिक्षक भर्ती के तहत 2 मई 2018 को 240 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति जनपद में हुई 5 माह बीत जाने के बाद भी आज तक विभाग द्वारा उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन नहीं कराया गया परिणामतः उनके वेतन का भुगतान आज तक नही हुआ।यह विभाग के कार्यप्रणाली के उदासीनता का द्योतक है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज तिवारी ने कहा कि 41556 शिक्षक भर्ती के तहत जनपद में 5 सितंबर 2018 को नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया विभाग द्वारा अविलंब प्रारंभ कर दी जाए,अन्यथा इनके वेतन भुगतान में भी लेटलतीफी होने की संभावना है।
जिसे संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए सदस्य प्रांतीय कार्यसमिति अशोक तिवारी ने कहा कि शासन स्तर से शिक्षकों के समस्त बकाया देयकों हेतु धन अवमुक्त हो चुका है, विभागीय लापरवाही के कारण अब तक समस्त बकाया अध्यापकों को नहीं मिल पाया बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि जनपद के बहुतायत अध्यापकों की सर्विस बुक में विभाग द्वारा प्रविष्ठियां अद्यतन नहीं की गई है , जिसमें विभाग की घोर लापरवाही है मुख्य प्रवक्ता उदय प्रताप ने कहा कि रसोइयों का पिछले वर्ष के बकाया मानदेय की राशि अब तक खाते में प्राप्त नहीं है जिससे वे सब भुखमरी के कगार पर हैं, विभाग द्वारा उनका समस्त मानदेय भुगतान तत्काल दिया जाए बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष संजय खरवार ने कहा कि उच्च न्यायालय से विशेष राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अतिरिक्त शिक्षकों से अन्य किसी भी प्रकार की सेवा लिए जाने से रोक का आदेश होने के बावजूद भी बी•एल•ओ• व पदाभिहित का कार्य शिक्षकों से लिया जाना विभाग की जबरदस्ती व उच्चाधिकारियों के मनमाने रवैया को दर्शाता है इसका संगठन पुरजोर विरोध करता है ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता शैलेश सिंह ने कहा कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति हेतु विभाग द्वारा वरिष्ठता सूची तैयार कर ली जाए व रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। बैठक को संबोधित करते हुए सदस्य जिला कार्य समिति मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से अन्य जनपदों से देवरिया जनपद में आए शिक्षकों का वेतन आज तक दे नहीं हुआ यह भी विभाग की उदासीनता को दर्शाता है ।
बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्र की संस्तुति व सर्वसम्मति से कमलेश यादव ,संजय कुमार तथा अतुल यादव को जिला कार्य समिति का सदस्य बनाया गया बैठक में कमलेश यादव ,मदन कुमार गोंड़, राम सिंगार गोड़, श्याम नारायण गोड़, नंदलाल भारती, विरेंद्र कुमार पांडे ,आनंद कुमार सिंह, श्री प्रकाश शुक्ला सत्येंद्र पांडे आज पदाधिकारी व शिक्षक गण उपस्थित रहे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Leave a Reply