[object Promise]
अचलगंज /उन्नाव।
थाने के बदरका पुलिस चौकी क्षेत्र में नामित चोरों को पकड़कर छोड़े जाने का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है पीड़ित की शिकायत पर उच्चाधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है।
[object Promise]
[object Promise]
बंथर निवासी अभय प्रताप सिंह का हाइवे पर प्लाट है ।जिसमे उनका ट्रैक्टर समेत लोहे का सामान पड़ा रहता है सोमवार की रात लोहे के पाइप व ट्रैक्टर की बैट्री पड़ोस के ही कुछ लड़कों ने चोरी कर एक कबाड़ी के हाथ बेच दिया।पीड़ित ने घटना की सूचना बदरका चौकी को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की जिसपर प्लाट मालिक ने चोरी करने वाले कुछ लड़कों को पकडॉ तो उन्होंने घटना स्वीकार किया।जिसपर उन्हें चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि घटना को अंजाम देने वालो के विरुद्ध कोई कार्यवाही न कर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।जिससे नाराज प्लाट मालिक ने दूरभाष से मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी से किया।उच्चाधिकारियों से शिकायत होते ही चौकी पुलिस हरकत में आयी और चोरी करने वाले नाबालिक लड़को को पकड़ थाने लाई है माल खरीदने वाले कबाड़ी से बेचा गया माल भी बरामद कर लाया जाना बताया जा रहा है।थानाध्यक्ष अतुल तिवारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले नाबालिक किशोर है जिनसे पूछताछ की जा रही है अभी तक हमे घटना की तहरीर नही मिली है मंगलवार को बदरका चौकी के उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव द्वारा चोरी करने वाले युवकों से रुपए लेकर छोड़े जाने की घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रही।
Leave a Reply