Javed Akhtar ने तारिक फतेह को कहा हिंदू परिषद का प्रवक्ता, दोनों के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग

[object Promise]

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था।  एक वृद्ध फल विक्रेता पर बोतल में गंदा पानी भरकर उसे केलों पर छिड़कने का आरोप लगा रहा है।  जिसके बाद वृद्ध भी कान पकड़कर गलती मानता दिख रहा है। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह ने वायरल वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा था कि मेरी कम्युनिटी को ये क्या हो गया है। हम मुस्लिम क्या बन गए हैं? इसके जवाब में जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, जिसके बाद दोनों के बीच ट्वीटर पर वॉर शुरू हो गया।

इस वीडियो को शेयर करते हुए तारिक फतेह ने ट्विटर पर लिखा- ‘मेरी कम्युनिटी को ये क्या गया है। हम मुस्लिम क्या बन चुके हैं।’ जिसके बाद गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने नाराजगी जताते हुए तारिक फतेह को जवाब में लिखा- ‘ये क्या बकवास है। अगर कोई मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति इस इरादे से किसी जगह जाएगा तो क्या वह सार्वजनिक तौर पर ऐसा करेगा। क्या वह घर से ही बोतल भरकर नहीं लाएगा। क्या आप इस व्यक्ति का और इस शहर का नाम दे सकते हैं। अपनी जानकारी के स्त्रोत को बदलें।

इससे पहले जावेद अख्तर ने एक ट्वीट में तारिक फतेह को विश्व हिंदू परिषद का प्रवक्ता बता दिया। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘एक समय था जब मैं तारिक फतेह को उनकी बैखौफ लेखनी और ISIS जैसे संगठनों के खिलाफ निडर होकर बोलने के लिए उनकी इज्जत करता था, लेकिन अब वह विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। मुझे उन पर दया आती है।’ जिसके जवाब में तारिक फतेह ने ट्वीट किया था- ‘आपने ये बता दिया कि खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने वाले और उर्दू बोलने वाले अधिकांश मुसलमानों की त्वचा के नीचे हिंदुओं से नफरत करने वाला एक इस्लामिस्ट रहता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *