[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के डुमरी चुरामन छपरा में बुधवार को मधुमक्खियों के झुंड ने एक युवक पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके अलावा इनके हमले से आधा दर्जन राहगीर जख्मी हो गए। पीड़ितों का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
डुमरी चुरामनछपरा में एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था। इसमें बुधवार को किसी चिड़ियां ने चोंच मार दी। मधुमक्खियों के झुंड ने इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से सचिन, माधुरी देवी, सुनैना देवी, रामदरश, छोटेलाल, विक्रम समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। इसमे सचिन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे दो घंटे तक डुमरी चुरामनछपरा गांव में आवागमन बाधित रहा। कुछ देर के बाद लोगों के द्वारा धुंआ करने पर मधुमक्खियां वहां से हटीं तो लोगों ने राहत की सांस ली।
Leave a Reply