दिवाली पर होता है शुभ बिल्ली का दिखना, जानिए होता है क्या ये जानवर दिखने पर…

[object Promise]

दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार दिवाली रविवार (27 अक्टूबर) को है और आप सभी जानते ही हैं कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी की साल की सबसे बड़ी पूजा होती है। शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी को धन की देवी और गणेश को बुद्धि का दाता माना गया है।

दिवाली पर इस बार कुछ खास योग बन रहा है। दिवाली के दिन लोग पूजा-पाठ में व्यस्त रहते हैं। सभी अपने घर में माता लक्ष्मी और गणपति की स्थापना करने में लगे रहते हैं। पूजा पाठ करने के बाद घर में दिये जलाए जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते है कि इस अमावस्या की काली रात में कुछ खास जानवरों को देखने से लाभ भी होता है। ज्योतिषों के अनुसार, यदि ऐसे जानवरों के दर्शन हो जाएं तो धन की प्राप्ति होती है।

आमतौर पर छछूंदर को अशुभ माना जाता है। इसके शरीर से अलग तरह की बदबू निकलती है। पर यह दिवाली की काली रात में शुभ हो जाता है। यदि इस रात यह आपके घर में प्रवेश कर जाए तो समझिए किस्मत बदल गया। हिन्दू धर्म के अनुसार घरों मे अमावस्या की रात छछूंदर का दिखना शुभ माना गया है।

छिपकली तो ऐसे अमूमन रोज घर की दीवारों पर दिखती है। लेकिन दिवाली की रात में दिख जाए तो आपके भाग्य खुल जाएंगे। आपकों विशेष धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा शास्त्रों में कहा गया है।

उल्लू ऐसा प्राणी है जो रात में ही निकलता है। क्योंकि इसे दिन में दिखाई नहीं देती। आप सभी जानते हैं कि नवरात्रि में उल्लू का दिखना शुभ संकेत माना जाता है। कुछ इसी तरह की मान्यता दिवाली की रात को भी है। यदि आपको उल्लू नजर आ जाए तो समझिए कि आपके घर में लक्ष्मी मां धन बरसने वाली है। आपको बता दें कि उल्लू को माता लक्ष्मी की सवारी कहा गया है।

 

ऐसा कहा जाता है कि अगर कहीं जाने से पहले बिल्ली रास्ता काट दे तो अनहोनी की शंका रहती है। कई लोग तो बिल्ली द्वारा रास्ता काट देने पर अपनी यात्रा तक स्थगित कर देते हैं। लेकिन अमावस्या की रात बिल्ली को दिखना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यताएं हैं कि यदि बिल्ली घर में घुसकर रखा हुआ दूध पी ले तो कुछ शुभ होने वाला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *