क्यों बिटिया की 20 साल की उम्र के लिए अभी से चिंतित हुए रणवीर कपूर

मनोरंजन– बीते कई दिनों से रणवीर कपूर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपनी बढ़ती उम्र को लेकर काफी चिंतित भी नजर आ रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने यह दावा किया था कि अब वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में काम नहीं करेंगे। क्योंकि उनकी उम्र 40 हो रही है।
वहीं अब उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ा एक खुलासा किया है। रणवीर कपूर ने कहा है कि जब मेरी बेटी 20 साल की होगी। तब मैं 60 वर्ष का हो जाऊंगा। क्या मैं उस व्यक्त अपनी बेटी के साथ वक्त बिता पाऊंगा। उसके साथ मैं फुटबॉल खेल पाऊंगा। क्या मैं उसके साथ दौड़ पाऊंगा। यह सब मेरे लिये चिंता की बात है।
जानकारी के लिये बता दें रणवीर कपूर और आलिया भट्ट अभी हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। दोनो अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। वही रणवीर कपूर अपनी बिटिया को लेकर काफी चिंतित रहते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *