अयोध्या/सुंलतानपुर । अयोध्या कोतवाली के एसएचओ के अनुसार, कोतवाली इलाके के राघव बिहार कॉलोनी रानोपाली के रहने वाले डॉ एके सिन्हा बतौर अडिशनल सीएमओ सुलतानपुर में तैनात हैं। ड्राइवर पवन कुमार जौनपुर का रहने वाला है। उसने कथित तौर पर उनके घर के पानी की टंकी में जहरीला केमिकल मिला दिया।
आरोप है कि ड्राइवर ने लूट की नीयत से पानी में जहर मिलाकर परिवार को जान से मारने का प्रयास किया और असफल होने पर डॉक्टर की कार के साथ चार मोबाइल लेकर फरार हो गया। पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर ड्राइवर के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी गई है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
बताया गया कि पानी की टेस्टिंग के लिए उसे लैब में भेजा गया है। इस मामले में खुद डॉ सिन्हा ने बताया, जौनपुर के सुजानगंज का रहने वाला पवन कुमार बहुत पुराना ड्राइवर था। उसने पानी की टंकी में जहर मिला दिया। मेरी पत्नी को शक हुआ और उन्होंने पानी नहीं पिया। यह सब देखकर ड्राइवर ने बाहर से घर का ताला बंद किया और चार मोबाइल के साथ ऑल्टो कार लेकर फरार हो गया।
Leave a Reply