KARNATAKA : कांग्रेस के सिद्धारमैया ने करारी हार के बाद दिया इस्तीफा, JDS का नहीं खुला खाता

[object Promise]

बेंगलोर। कर्नाटक में सोमवार को 15 विधानसभा सीटों पर 5 दिसंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए। भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 2 और 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती। हार से निराश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने केसी वेणुगोपाल से बात करने के बाद हार की जिम्मेदारी ले यह फैसला किया।

इस परिणाम के साथ ही येदियुरप्पा सरकार को विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिल गया। अब भाजपा के 117 विधायक हो गए हैं, जो 5 ज्यादा हैं। कांग्रेस के पास 68 और जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के विधायक हैं। तीन विधायक निर्दलीय हैं।

बहुमत के लिए 112 विधायकों की जरूरत थी। जेडीएस का प्रदर्शन कांग्रेस से भी खराब रहा और वह खाता भी नहीं खोल पाई। जेडीएस ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से वह कोई भी सीट नहीं जीत पाई। गठबंधन के अपने पूर्व साथी कांग्रेस से अलग होकर जेडीएस ने खुद के दम पर एक दर्जन सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

जेडीएस ने राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के अठानी और येल्लापुर से अपने उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे। मई 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 36 सीटें जीतने वाली जेडीएस, कांग्रेस से गठबंधन कर 12 वर्ष बाद सत्ता पर काबिज हुई थी और एच.डी.कुमारस्वामी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। कांग्रेस के 14 और जेडीएस के तीन बागी विधायकों के जुलाई मध्य में इस्तीफे की वजह से 14 माह पुरानी सरकार 23 जुलाई को गिर गई थी। कुमारस्वामी 225 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास मत हासिल नहीं कर सके थे। जेडीएस के महासचिव रमेश बाब ने कहा कि हम विनम्रता के साथ लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं और हम राज्य में पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *