नकली पशु आहार फैक्ट्री का एसडीएम व सीओ ने किया भंडाफोड़

[object Promise]
फतेहपुर। नकली माल का गढ़ और अवैध रूप से चलने वाले कारखानों का हब बनते जा रहे जनपद पर जिलाधिकारी आंजनेय सिंह ने संज्ञान लेते हुए अवैध रूप से संचालित कारखानों का तत्काल बन्द कराये जाने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में गुरूवार को जिला प्रशासन को आज एक बड़ी सफलता अवैध रूप से संचालित पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ के रूप में हासिल हुई। सिविल लाइन के मौर्या कालोनी में संतोष सोनी के घर अवैध रूप से पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री संचालित किये जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम व सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारकर अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया बारीकी से निरिक्षण करने पर फैक्ट्री में अवैध रूप से पशु आहार बनाये जाने के साथ ही बिजली चोरी किये जाने का ही मामला सामने आया l
जहाँ कमर्शियल कनेक्शन की जगह घरेलू बिजली कनेक्शन से फैक्ट्री का संचालन पाये जाने पर लिखा पढ़ी करके बिजली चोरी का भी मुकदमा दर्ज कराये जाने की बात कही। वहीं मौके पर पहुंचे जिला पशु चिकित्साधिकारी डा इंद्राज सिंह की ओर से फैक्ट्री में संचालको के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। एसडीएम पीपी तिवारी द्वारा फैक्ट्री से नकली केमिकल, पानी की टंकी, मोटर समेत पशु आहार बनाने के अन्य सामग्रियों को जब्त करते हुए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम प्रकाश तिवारी में बताया कि अवैध फैक्ट्री के संचालन किये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद कार्यवाही की गयी है उन्होंने कहा कि अवैध रूप से कारोबार करने वालो के विरुद्ध चलाया गया l
अभियायान काले कारोबार के बन्द होने तक निरन्तर चलता रहेगा। ऐसा करने वाले या तो सुधर जाए अथवा कानूनी कार्यवाही का सामना करने के लिए तैयार रहें। इस मौके पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता, ड्रग इंस्पेक्टर विनय कृष्ण,प्रशांत रस्तोगी,शहर कोतवाल शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *