[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी को भब्य तरीके से मनाने के लिए छितौनी मे युवजनो की एक आवश्यक बैठक युवा नेता पवन राव की अध्यक्षता मे हुई | इस दौरान बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये चर्चा किया गया | युवजनो ने छितौनी इण्टर कालेज परिसर मे युवा संकल्प संगोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लेते हुये कार्यक्रम मे जिले के मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि व चिन्तक विचारक पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव को आमंत्रित करने का फैसला लिया गया|
कार्यक्रम को भब्य रुप रूप देने के लिए अधिक से अधिक युवाओ की भागीदारी कराने के लिये ब्यापक प्रचार प्रसार एवं जनसम्पर्क करने का निश्चय किया गया | बैठक को सम्बोधित करते हुये युवा नेता पवन राव ने कहा कि अग्रेजो के गुलामी से हीन भावना वाले भारतीय समाज को स्वामीविवेकानन्द ने अपने ओजस्वी वाणी ,कर्म एवं तर्क से झकझोरा एवं शिकागो के विश्व धर्म संसद मे भारतीय संस्कृति का पताका फहराया |
भारतीय समाज सदैव स्वामीविवेकानन्द का कर्जदार रहेगा तथा उनकी महानता को करता रहेगा | पूर्व छात्र संघ छात्र संघ उपाध्य्क्ष कुंदन राव, अनूप सिंह ,अलोक राव , दीपु सरावगी ,युवा नेता विकाश मणि त्रिपाठी ,आशुतोष कुमार ,शिवम उराव ,विवेक कुशवाहा ,रितेश प्रसाद ,ऋतिक कुमार ,आनंद कुमार ,रितेश कुमार ,श्याम कुमार ,मोहित कुमार ,अभिषेक शर्मा ,शैलेश डबगर आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे l
Leave a Reply