अफगानिस्तान में मस्जिदों में हो रहे ब्लास्ट, अब तक इतने लोगों की मौत

डेस्क। आईएसआईएस समूह द्वारा दो अलग-अलग घातक हमलों का दावा करने के एक दिन बाद उत्तरी अफगानिस्तान में शुक्रवार (22 अप्रैल, 2022) की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट में बच्चों सहित 33 लोगों की मौत हो गई। 

तालिबान के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत कुंदुज में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 33 की मौत के साथ ही कम से कम 43 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने साथ ही सोशल मीडिया पर लिखा, “हमें यह जानकर दुख हुआ कि आज दोपहर कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब जिले में एक विस्फोट हुआ। इसके परिणामस्वरूप कई बच्चों सहित 33 ग्रामीण मारे गए और 43 घायल हो गए।”

बताया जा रहा है कि विस्फोट शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे इमाम साहिब की मुल्ला सिकंदर मस्जिद में हुआ। यह घटना जुमे की नमाज के कुछ ही समय बाद हुई जब उपासकों का एक समूह रमजान के पवित्र महीने को मनाने के लिए एक विशेष धार्मिक प्रथा ज़िक्र की रस्म अदा कर रहा था। विस्फोट से मस्जिद का एक हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया।

 इसके अलावा, देश की राष्ट्रीय राजधानी काबुल में सड़क किनारे बम विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। 

बता दें कि गुरुवार को भी उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ शहर में एक मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में 34 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक इस विस्फोट की जिम्मेदारी ISIS ने ली थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *