हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों के खिलाफ बोलने पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर कुशीनगर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कसया थाने में कुशीनगर में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद दिगविजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
दिव्येन्दु मणि त्रिपाठी पुत्र रजनीकांत मणि त्रिपाठी विधायक निवासी वार्ड नं0-21 बुद्ध नगरी नगर पालिका परिषद थाना कसया जनपद द्वारा तहरीर दी गई है। उन्होंने तहरीर में कहा कि 17 सितम्बर शाम को न्यूज चैनल पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बयान दिया कि लोग भगवा वस्त्र पहन कर मन्दिरों में बलात्कार कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने दिनांक 01.09.2019 को बयान दिया कि आरएएस और हिन्दू संगठनों के लोग आईएसआई से पैसा लेते हैं। मुसलमानों से ज्यादा आंतकवादी घटनाओं में हिन्दू लिप्त हैं। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों को आंतकी गतिविधियों का केन्द्र बताया है। इससे सामाजिक व साम्प्रादायिक सौहार्द बिगड़ रहा है। धर्म के आधार पर पूरे देश में घृणा व वैमनस्य फैलानें का काम सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर थाना कसया की पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या – 556/19 धारा- 153A/295A/298/505(2) भादवि के तहत दिग्विजय सिंह पुत्र बालभद्र सिंह निवासी इन्दौर जनपद इन्दौर मध्यप्रदेश के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *