[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जिले के हाटा में सपा -बसपा रालोद गठबंधन नेतृत्व में लोकसभा उम्मीदवार पद का चुनाव लड़ रहे एनपी कुशवाहा ने बुधवार को कस्बे में अपने चुनाव कार्यालय सुनिश्चित किया।
लोकसभा उम्मीदवार एनपी कुशवाहा सपा की तरफ से श्री कुशवाहा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह चुनाव प्रचार में किसी प्रकार की कोताही न बरतें तथा सपा कार्यकाल के दौरान आमजन के लिए चलाई गईं कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए पार्टी से जोडें।
वहीं प्रत्याशी श्री कुशवाहा ने कस्बे के आधा दर्जन मौहल्लों में लोगों से रूबरू होते हुए वोट मांगे और बुर्जुगों व बड़ों के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर वोट मांगे।
इस दौरान यूजन सभा प्रदेश अध्यक्षबृजेश यादव,यूजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष इलियास अंसारी,बड़े भाई बजरंगी यादव,दिग्विजय सिंह लक्ष्मण,अरस्तु जमाल, सुनील यादव, सुरेश यादव,लालमन यादव,सविंद्र यादव,शेषनाथ वर्णवाल,बालकृष्ण मिश्रा,जय बाबा,रामनारायण वर्णवाल, अमरजीत यादव,जिला केसरी मुकेश पहलवान,यशोदानंद यादव,अंबुज यादव, मनोज यादव,सूरज यादव,अविनाश यादव,धनेश यादव,दीपक यादव, मोहम्मद आलम,मोहम्मद आज़म आदि लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply