पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 5 घंटे में 171 अभियुक्त गिरफ्तार, दहशत में अपराधियों

पुलिस की बड़ी कार्यवाही :  5 घंटे में 171 अभियुक्त गिरफ्तार, दहशत में अपराधियों

आगरा। जिले में पुलिस ने महज पांच घंटे में 171 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में जिलेभर की पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार लोगों का मेडिकल कराने के दौरान जिला अस्पताल में भीड़ लग गई थी।

एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में शनिवार रात 12 बजे के बाद अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। इसमें 92 पुलिस टीमों को लगाया गया। रात 12 बजे से रविवार की सुबह पांच बजे तक जिलेभर में यह अभियान चला। इसमें 171 लोग पकड़े गए हैं।

इस अभियान में खेरागढ़ थाना क्षेत्र के हॉनर किलिंग मामले में फरार चल रहे किशोरी के चाचा और चचेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से वांछित अभियुक्त नवल भी पकड़ा गया है। इसके खिलाफ 2016 गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

पकड़े गए सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस लाइन में लाया गया तो भीड़ लग गई। यही हाल मेडिकल के दौरान जिला अस्पताल में था। आगरा जिले में इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इससे अपराधियों में दहशत मची हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *