शहनाई की धुन के बीच रसगुल्ले की वजह से मचा बवाल, बिना शादी के लौटी बारात, जानिए

[object Promise]

नालंदा । धूमधाम से बारात पहुंची और शहनाई की धुन के बीच शादी की रस्में निभाई जा रही थीं कि शादी में आए बारातियों ने खाने के बाद रसगुल्ला नहीं परोसे जाने को लेकर ऐसा बवाल मचाया कि लाठी-डंडे निकले और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना की भगदड़ मचने के बाद शादी भी कैंसिल हो गई।

घटना नालंदा जिले के बिहार थानाक्षेत्र की है जहां खाने में मिठाई नहीं मिलने से नाराज बारातियों ने लड़की वालों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में लड़की के माता-पिता समेत करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वधू पक्ष ने बताया कि बारात शेखपुरा जिले के मड़पसौना गांव से आई थी। दरअसल, बारातियों को खाना परोसने के दौरान कुछ युवक बार-बार रसगुल्ले की मांग कर रहे थेद्य कई बार मिठाई देने के बावजूद वे लोग नहीं माने तो लकड़ी पक्ष के लोगों ने उन्हें और मिठाई देने से इनकार कर दिया। बस क्या था बारातियों ने इसे लेकर हंगामा मचा दिया।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई जिसके बाद बाराती के कुछ लोग चले गए। उधर शादी की रस्में की जा रही थीं। कुछ ही देर में हंगामा और भगदड़ मच गई। करीब दो दर्जन युवक लाठी-डंडे और रॉड लेकर शादी समारोह में पहुंचे और जो भी मिला उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा।

इस मारपीट की सूचना वधूपक्ष ने पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। इस घटना में लड़की के माता-पिता समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद वधू पक्ष ने शादी कैंसिल कर दी और दूल्हे को वापस जाना पड़ा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *