मतदाताओं ने मतदान के लिए अपने अपने मतदान केंद्र पर बढ चढ कर हिस्सा लिया

[object Promise]

रिपोर्ट राकेश केशरवानी

जनपद कौशाम्बी लोकसभा सुरक्षित सीट के लिये सोमवार को मतदान कार्य सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो गया। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस सीट के लिये कुल 53.87ः मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही बूथो पर मतदाताओ की लम्बी-लम्बी लाइन लग गई, उत्साह से भरपूर मतदाताओं ने सायं तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस बार पिछले लोकसभा चुनाव से मतदान का प्रतिशत बढ गया है, उल्लेखनीय है कि गत लोकसभा 2014 के चुनाव में कुल 52.44ः मतदान हुआ था। जबकि इस बार के लोकसभा चुनाव में कुल 53.87ः मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कियाहै।

जनपद के हिसाब से तीनों विधानसभाओं के लिये कुल 55.57ः मतदान हुआ। जबकि गत लोकसभा सीट के लिये जनपद का मतदान प्रतिशत 53.57ः था। यदि हम लोकसभा चुनाव कौशाम्बी जिले का मतदान प्रतिशत देखे तो गत लोकसभा के सापेक्ष जिले का मतदान प्रतिशत 2ः अधिक हुआ है। मतदाताओं ने इस बार बढ-चढ करके मतदान के महापर्व पर भाग लिया। विधानसभावार मतदान प्रतिशत के हिसाब से मंझनपुर विधानसभा में 57.12ः, सिराथू विधानसभा में 53.68ः, चायल विधानसभा में 55.08ः, मतदान हुआ। इसी लोक सभा के लिये प्रतापगढ़ के कुण्ड़ा विधानसभा क्षेत्र से 51.4ः, तथा बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से 50.5ः मतदान हुआ। कुल लोकसभा क्षेत्र का मतदान 53.87ः रहा है।

इस तरह गत लोकसभा चुनाव से 1.43ः मतदान प्रतिशत बढ़ा है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, फोर्स के साथ निरन्तर भ्रमण शील रहकर स्थितयों का जायजा लेते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान कार्य के सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न होने पर जनपदवासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसबलो एवं मीडिया बन्धुओं एवं मतदान कार्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग करने वाले लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *