बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने पिता

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। राजद नेता तेजस्वी ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी स्वयं ट्विटर के जरिए लोगों और समर्थकों को दी। इस खबर के सामने आने के बाद उन्हें बधाईयां दी जाने लगी। तेजस्वी ने गोद में अपनी बेटी को लेकर एक तस्वीर भी शेयर की है। राजद नेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।

तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य भी अपने भाई के घर में बेटी आने से खुश है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में, खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।” उन्होंने आगे लिखा कि “बनकर नन्हीं सी परी, मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों संग सौगात लाई है, दादा-दादी बनने की खुशी में, मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है।” उल्लेखनीय है कि राजश्री इन दिनों दिल्ली में है। तेजस्वी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी एक दिन पूर्व दिल्ली पहुंची थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *