रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना शिवरतनगंज मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन क्षेत्र में मौजूद थे । मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को जुगराजपुर गांव के पास से समय करीब 04:15 बजे सुबह पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम अविनाश दीक्षित बताया । तलाशी से एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

बरामदगी व पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पता–
अविनाश दीक्षित पुत्र रमेश चन्द नि0 जुगराजपुर थाना शिवरतनगंज अमेठी ।
बरामदगी–
01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही–
मु0अ0सं0 104/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शिवरतनगंज अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना शिवरतनगंज अमेठी ।
2. का0 रमजान अली थाना शिवरतनगंज अमेठी ।
3. का0 मुन्ना यादव थाना शिवरतनगंज अमेठी ।
Leave a Reply